तुर्की के एक समाचार पत्र ने रहस्योद्धाटन किया है कि अमेरिका और नैटो के सैनिक तुर्की के हकारी क्षेत्र में सीरियाई सरकार के विरोधियों को सैन्य प्रशिक्षण दे रहे हैं जिसका नाम उन्होंने शाम की स्वतंत्र सेना रखा हुआ है।मेहर समाचार एजेंसी ने तुर्की के अख़बार मलयत के हवाले से बताया है कि अमेरिका और नैटो के सैनिक तुर्की के हकारी क्षेत्र में सीरियाई सरकार के विरोधियों को सैन्य प्रशिक्षण दे रहे हैं। समाचार पत्र ने अमेरिकी संघीय अनुसंधान केंद्र के पूर्व अधिकारी सीयल एड मंडर के हवाले से बताया है कि अमेरिका और नैटो सीरियाई सरकार के विरोधियों को तुर्की के दक्षिण पूर्वी प्रांत हकारी में सैनिक प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तुर्की के सैनिक छावनी एंजरलीक से हथियार सीरिया भेजवाए जाते हैं और अमेरिका तुर्की के साथ मिलकर सीरियाई सरकार के विरोधियों की आर्थिक सहायता भी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि सीरिया की सरकार ने अमरीका, इस्राईल, तुर्की, क़तर और सऊदी अरब पर आरोप लगाया है कि वह सीरिया को अस्थिर करने के लिए आतंकवादियों को सैन्य प्रशिक्षण दे रहे हैं और सीरियाई जनता की हत्या में शामिल हैं।
........
166